फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी के गोआश्रयों में चारा-चोकर का संकट, एनजीओ का अनुबंध होगा रद्द

विज्ञापन
मलिकपुर- पटपरागंज गोआश्रय का निरीक्षण करते बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख। स्रोत: स्वयं - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उझानी। बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल और ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य ने आधा दर्जन से अधिक गोआश्रयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें गोवंश के लिए न तो चारा-चोकर दिखाई दिया, न ही व्यवस्थाएं ही ठीक मिलीं। गोमाता सेवाजन समाज कल्याण ट्रस्ट की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनका अनुबंध रद्द कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र में गोमाता सेवाजन समाज कल्याण ट्रस्ट पर करीब एक दर्जन गोआश्रयों की देखरेख की जिम्मेदारी है। पिछले दिनों ही ट्रस्ट ने केयर टेकर लगाकर गोवंश के लिए व्यवस्थाएं की थीं। गोआश्रयों में अव्यवस्थाएं हावी होने की शिकायत पर सोमवार दोपहर बीडीओ सर्वज्ञ अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह शाक्य ने कर्मचारियों के साथ रौली, मलिकपुर- पटपरागंज, बुटला दौलत, खजुरारा पुख्ता, बसोमा के गोआश्रयों का निरीक्षण किया गया। बीडीओ अग्रवाल ने बताया कि निरीक्षण में किसी भी गोआश्रय में चारा और चोकर आदि का इंतजाम नजर आया। संस्था के ट्रस्टी से इसे लेकर जानकारी की गई तो उन्होंने हाथ खड़े कर दिए।
गाोआश्रयों में चारा और चोकर की व्यवस्था नहीं होने को लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से मौके पर ही रिपोर्ट तैयार की गई। प्रधानों की शिकायत और संस्था के ट्रस्टी के पत्रों का हवाला देते हुए बीडीओ ने मुख्य विकास अधिकारी के लिए मंगलवार दोपहर रिपोर्ट भी भेजी दी है। रिपोर्ट में गोवंश का चारा नहीं मिलने की वजह से अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की अंदेशा जताते हुए सभी गोआश्रयों से स्वयंसेवी संस्था का अनुबंध रद्द किए जाने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


मलिकपुर के गोआश्रय में हो चुकी है दो गोवंश की मौत
चार दिन पहले मलिकपुर-पटपरागंज के गोआश्रय में गोवंशीय दो पशुओं की मौत का मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया था। ग्रामीणों को गोआश्रय में कई पशु बीमार भी दिखे थे। केयर- टेकर की भूमिका पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने ब्लॉक के अफसरों से भी शिकायत की थी। इसके बाद ही बीडीओ समेत स्थानीय अधिकारियों की नजर गोआश्रयों पर पड़नी शुरू हो गई।

गोआश्रयों के निरीक्षण में खामियां मिली हैं। प्रधान भी शिकायतें कर रहे हैं। स्वयंसेवी संस्था के ट्रस्टी का पक्ष जाना गया तो उन्होंने धन की कमी बताकर व्यवस्थाएं सुचारू रखने से इन्कार कर दिया। विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।- सर्वज्ञ अग्रवाल, बीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें