बदायूं। सेवा संकल्प यात्रा का जिले में प्रवेश के बाद विभिन्न जगहों पर भाजपा नेताओं और जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। बिसौली में यात्रा पर बुलडोजर से फूलों की वर्षा की गई। स्वागत सभाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकुशलता पर विचार व्यक्त किए गए।
प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक नागरिक को विकसित भारत-2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है।
उझानी। संकल्प यात्रा का पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल और विधायक हरीश शाक्य के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यात्रा कल्याण सिंह चौक पर बुधवार देर शाम पहुंची तो पहले से मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल नेताओं का फूलमालाओं से स्वागत किया। मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, रानी सिंह पुंडीर, जगदीश सिंह, राकेश सिंह, विवेक भारद्वाज, प्रेम समेत कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
बिसौली। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोश और उत्साह के साथ संकल्प यात्रा स्वागत किया। भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हिमांग जोशी के नेतृत्व में बाइक रैली का क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य ने अपने आवास पर अभिनंदन किया। इस दौरान बुलडोजर से पुष्पवर्षा की गई।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हिमांग जोशी ने कहा कि युवा शक्ति देश के विकास और सामाजिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यात्रा नगर पंचायत मुड़िया पहुंची। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता और चेयरमैन अनुपम पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पौधरोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। जामनगर की सांसद पूनम बेन ने स्वागत समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर सुषमा मौर्य, मधु चंद्रा, सरिता वार्ष्णेय, प्रवेश सिन्हा आदि रहे।
सैदपुर। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बृहस्पतिवार को सैदपुर करेंगी मोड़ पर सेवा संकल्प यात्रा का क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य और नगर पंचायत अध्यक्ष इशरत अली खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। क्रेन से पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता हरिओम पाराशरी, कृपा शंकर शर्मा, मोहित शर्मा, असद इशरत, सतीश मौर्या आदि उपस्थित रहे।
दातागंज। पापड़ ब्रह्मदेव स्थल पर क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जन सेवा को पूर्ण समर्पित हैं। उन्होंने सर्व समाज के विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। स्वागत समारोह में आसपास के कई गांव के लोगों ने भाग लिया।
वजीरगंज। सदर विधायक एवं पूर्व नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता तथा मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान ने सेवा संकल्प यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर बाल विकास सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी गई। महिला कार्यकर्ताओं को साड़ी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिवम सिंह, अनुज सक्सेना, जयपाल, दिवाकर, बीडीओ शैली गोविल आदि मौजूद रहे।
अलापुर। अलापुर एंव इस्लामगंज में सेवा संकल्प यात्रा का नगर में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर शारदाकांत शर्मा, अनुज शर्मा,नरेंद्र त्रिवेदी, ऋषिपाल, अश्वनी भारद्वाज, राजकुमार भारद्वाज, अनुरोध गुप्ता, महावीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
बिसौली में सेवा संकल्प यात्रा पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा करते भाजपाई। संवाद
बिसौली में सेवा संकल्प यात्रा पर बुलडोजर से पुष्प वर्षा करते भाजपाई। संवाद