बदायूं। सपा के मुख्य सचेतक व सांसद धर्मेंद्र यादव और सांसद आदित्य यादव के निर्देश पर सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष सोमेश प्रताप सिंह ने बृहस्पतिवार को 51 सदस्यीय जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। इसमें आकाशदीप खटीक को महासचिव और श्रवण पाराशरी को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
जिले के सभी नगर अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई। इसमें मोहित यादव, धर्मपाल मौर्य, सौरव यादव, देव सिंह, वीरबहादुर, ठाकुर हेमेंद्र प्रताप सिंह, सचिन गुप्ता, रामनिवास यादव, गौरव कुमार, कुलदीप सिंह, अनोज यादव, अफजल फारूखी, अरविंद यादव, ईशपाल यादव और धीरेंद्र यादव को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा नंदकिशोर भारद्वाज को बिल्सी, करन प्रताप सिंह को बिसौली, छोटू सैनी को सहसवान और विनोद मौर्य को दातागंज विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आदर्श सिंह नगर अध्यक्ष व कुश शर्मा जिला सचिव बने
वजीरगंज। वजीरगंज से आदर्श सिंह को नगर अध्यक्ष, कुश शर्मा को जिला सचिव बनाया गया है। कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। संवाद