फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के जलस्तर में कमी, 24 घंटे में 64 सेमी की गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गंगा के जलस्तर में अब फिर तेजी से कमी आने लगी है। चौबीस घंटों के दौरान गंगा के जलस्तर में 64 सेमी तक की कमी दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को भी नरौरा से कम पानी छोड़ा गया है। ऐसे में शुक्रवार को भी जलस्तर कम होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गंगा में नरौरा से 19672, बिजनौर से 27202 और हरिद्वार से 53801 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बृहस्पतिवार को मीटर गेज पर गंगा का जलस्तर 161.99 दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को जलस्तर 64 सेमी की गिरावट के साथ 161.35 सेमी पर पहुंच गया। हालांकि, जलस्तर अब भी चेतावनी के निशान के ऊपर है। मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 और चेतावनी का निशान 161 मीटर पर है। जलस्तर तेजी से कम होने के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों से पानी निकालने लगा है। उसहैत, उसावां और गंगा-महावा तटबंधों पर भी दबाव कम होने लगा है।
सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि अब हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन कुछ इलाकों में फिर से बारिश शुरू होने के कारण आने वाले दिनों में जलस्तर में फिर से इजाफा होने की संभावना भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें