फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाढ़ का खतरा बढ़ा, जरूरी दवाएं और खाद्य सामग्री सुरक्षित करने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश की वजह से रामगंगा और गंगा नदी में पानी बढ़ रहा है। प्रशासन ने बाढ़ की संभावना के चलते एडवाइजरी जारी की है। लोगों से जरूरी दवाएं और खानपान की सामग्री सुरक्षित करने की अपील की है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण टीम से कहा कि ऊंचे स्थानों को पहले से ही चिन्हित कर लिया जाए और लोगों को वहां शिफ्ट किया जाय। ग्रामीणों से कहा कि जरूरी कागज जैसे, राशन कार्ड, पासबुक, मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड इत्यादि को वॉटरप्रूफ बैग में इकट्ठा रखें। आवश्यकतानुसार खाद्य सामग्री जैसे बिस्कुट, लाई, भुना चना, गुड़, चूड़ा, नमक, चीनी, सत्तू इत्यादि एकत्र करें। बीमारी से बचाव के लिए क्लोरीन, ओआरएस, व आवश्यक दवाईयां, प्राथमिक उपचार किट में रखें। सूखे अनाज व मवेशियों के चारे को किसी ऊंचे स्थान पर सुरक्षित रखें। बाल्टी, छाता, तिरपाल, रस्सी, हवा से भरी ट्यूब, मोबाइल व चार्जर, बैटरी चलित रेडियो, टॉर्च, इमरजेंसी लाइट, माचिस इत्यादि पहले से तैयार रखें। पशुओं में होने वाली बीमारी की रोकथाम को पशुओं का समय से टीकाकरण कराएं। बाढ़ की चेतावनी मिलते ही गर्भवती महिलाओं, बच्चों, वृद्धों, दिव्यांगजनों व बीमार व्यक्तियों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाएं। घर छोड़ने से पहले बिजली का मुख्य स्विच व गैस रेगुलेटर सिलेंडर को बंद करें, शौचालय सीट को बालू से भरी बोरी से भरें। गर्भवती महिलाओं का आशा एवं एएनएम की मदद से सुरक्षित प्रसव की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


इन नंबरों बता सकते हैं समस्या
बाढ़ आपदा के समय कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 05832-266052, मोबाइल 7505389289 व 7505395940 पर संपर्क किया जा सकता है।
बाढ़ आपदा के समय कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम के दूरभाष संख्या 05832-266052, मोबाइल 7505389289 व 7505395940 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें