फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूब क्षेत्र में कर रही गंगा फैलाव, पानी बढ़ा

Mon, 27 Jul 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गंगा के ऊपरी बांधों से छोड़े गए पानी से ही स्थिति का पता लगता है। गंगा इस समय उफान पर है और डूब क्षेत्रों में गंगा के पानी का फैलाव हो रहा है। रामगंगा जहां स्थिर बनी हुई है, वहीं गंगा उफान मार रही है। नरौरा और बिजनौर डैम से भी गंगा में पानी बढ़ने की सूचनाएं जारी हो रही हैं। बाढ़ खंड का कंट्रेाल रूम इस पर लगातार नजर रखे हुए है।
विज्ञापन


फसलों पर गंगा की मार शुरू
यहां बता दें कि सहसवान क्षेत्र में और उसहैत क्षेत्र में गंगा और बांधों के बीच की दूरी अधिक होने के कारण गंगा का फैलाव इन क्षेत्रों में सर्वाधिक हो रहा है। इस क्षेत्र में किसानों की फसले हैं जो गंगा के विस्तार लेते ही नष्ट हो जाती हैं। इस क्षेत्र में फिलहाल पानी बढ़ने से इन फसलों पर तबाही के बादल मंडराने लगे हैं। गंगा लगातार विस्तार लेती जा रही है।
विज्ञापन


गंगा में छोड़े गए पानी की स्थिति
नरौरा डैम-     56,648 क्यूसेक
बिजनौर डैम-   61,969 क्यूसेक
हरिद्वार डैम-    76,543 क्यूसेक

गंगा का जल स्तर मीटर गेज पर 163.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें