फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 20 Aug 2026 02:27 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृतक बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं के बिल्सी नगर के रंजना तिराहा के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद उसके परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया। बृहस्पतिवार सुबह शव को दफना दिया गया। 

विज्ञापन


बिल्सी निवासी उचित दर विक्रेता शहाबुद्दीन सैफी के बेटे सलमान की पांच वर्षीय बेटी अनाबिया बुधवार की शाम घर के सामने गोलगप्पे खाकर वापस घर जा रही थी। इसी दौरान रंजना तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनाबिया गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजनों ने नहीं कराया शव का पोस्टमॉर्टम  
परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। शहाबुद्दीन सैफी ने बताया कि परिवार बच्ची का पोस्टमॉर्टम नहीं कराना चाहते थे। इसी कारण उन्होंने घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें