फोन करते रहे नहीं आई एंबुलेंस
मां नीलम देवी ने बताया कि भानुप्रताप को गड्ढे से निकालने के बाद एंबुलेंस को फोन किया गया। लेकिन कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। इसके बाद गाड़ी से बच्चे को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने प्रधान के खिलाफ नहीं दर्ज की रिपोर्ट
बच्चे के पिता धर्मेंद्र का कहना है कि प्रधान व सचिव ने गड्ढे खोदकर पक्के करवा छोड़ दिए। इन्हें ढका नहीं गया। उनकी लापरवाही के कारण ही बच्चे की मौत हुई और भी हादसे हो सकते हैं। प्रधान व सचिव के खिलाफ कादरचौक थाने जाकर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। तहरीर लेकर रख ली। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने प्रधान पति कुंवरपाल से सांठगांठ कर ली है। थानाध्यक्ष उदवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।