फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: परिषदीय स्कूलों में इस साल घट गए पांच हजार नए दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शिक्षा विभाग के लाख जतन के बावजूद परिषदीय विद्यालयों में नामांकन की गति धीमी है। नया सत्र शुरू हुए एक महीना 11 दिन बीतने के बाद भी केवल 18 हजार नामांकन हो पाए हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार परिषदीय स्कूलों में पांच हजार विद्यार्थियों के दाखिले कम हुए हैं। बीएसए का कहना है कि नामांकन कम होने के कारण तलाशे जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले सत्र में एक महीना 10 दिन बीतने पर 23 हजार बच्चों के नए दाखिले हुए थे। इस बार तमाम सुविधाओं के बावजूद नामांकन की गति रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। पिछले साल 3 लाख 20 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इस साल अब तक 3.15 लाख बच्चों का नामांकन हो पाया है।
विभाग की तरफ से शिक्षकों को सख्त निर्देश हैं कि वे घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करें। दरअसल, परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की संख्या यू डायस पोर्टल पर अपडेट करनी होती है। विद्यार्थियों की घटती संख्या पर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नए नामांकन मे तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन





परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। जिन विद्यालयों में नामांकन कम हुए हैं, वहां के प्रधानाचार्याें को पत्र भेजकर कारण पूछेंगे।
विज्ञापन

-वीरेंद्र कुमार बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें