फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पांच क्विंटल सरसों व तेल बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पांच क्विंटल सरसों और तेल बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एसआई चरण सिंह राणा पुलिस टीम के साथ इलाके में वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें एक टेंपो सरसों के कट्टे और केन लादकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने टेंपो रोक लिया और चालक से पूछताछ शुरू कर दी। जिससे टेंपो में सवार दो लोग सकपका गए। पुलिस ने उनसे कट्टों और केनों के बारे में पूछा। सरसों कहां से लाए हैं और कहां ले जा रहे थे। इस पर कोई जवाब नहीं दे पाए। इससे पुलिस उन्हें थाने ले गई, जहां से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि सरसों व तेल चोरी का है। उन्होंने पांच क्विंटल सरसों और ढाई क्विंटल सरसों का तेज इस्लामगंज एक दुकान से चोरी किया था। वह सखानूं की बाजार बेचने जा रहे थे कि उसी दौरान पकड़े गए। उन्होंने पूछताछ में अपने नाम मोहम्मद फरीद पुत्र मोहम्मद रज्जाक निवासी वार्ड नंबर 15 ककराला और सद्दाम पुत्र गफरुल्ली निवासी वार्ड नंबर 12 ककराला बताए। पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 457, 380 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। दोपहर बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें