फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सड़क पर अचानक कुत्ता आने से टकराईं तीन बाइकें, पांच पुलिसकर्मी घायल

Mon, 15 Jun 2026 10:29 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक कुत्ता आने से तीन बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये सभी कछला में गंगा स्नान ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


यह हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। बिनावर थाने में तैनात पुलिसकर्मी तीन बाइकों से अटैना गंगा घाट जा रहे थे। अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में आगे चल रही बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे आ रही दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया। तीनों बाइक आपस में टकराकर सड़क पर गिर गईं। 

ये सिपाही हुए घायल 
हादसे में सिपाही सावन दांगी, रोशन कुमार, अंकुर, आरती और हिमांशी चौधरी घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को सामान्य चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर है। घायलों ने बताया कि हेलमेट पहनने से उन्हें गंभीर चोटों से बचाव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें