फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जगत पीपरी में किट से जांच में डेंगू के पांच पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
मुड़िया सतासी गांव में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे ​शिविर में जांच की गई। संवाद
विज्ञापन
बदायूं/ बगरैन। इस्लामनगर के गांव जगत पीपरी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में किट से की गई जांच में पांच मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। पुष्टि के लिए मरीजों के नमूने अब एलाइजा जांच के लिए भेजे जाएंगे। एलाइजा रिपोर्ट आने के बाद ही डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन

इस्लामनगर के गांव जगत पीपरी में बुखार के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाया गया था। शिविर में बुखार और अन्य लक्षण वाले 270 मरीजों की जांच की गई। किट जांच में पांच लोगों में डेंगू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग ने सभी के नमूने एलाइजा जांच के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं मुडिया सतासी में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में 69 मरीज पहुंचे थे, जिसमें 64 मरीजों की जांच की गई। इसमें डेंगू का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने यहां भी बुखार और अन्य लक्षण वाले मरीजों की जांच की। इस संबंध में सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया गांव में टीमें भेजी जा रही है। लोगों को इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें