फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बगरैन में आठ में से पांच शीतल जल प्याऊ खराब

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बगरैन में खराब पड़े प्याऊ। स्रोत- ग्रामीण
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत बगरैन में लगाए गए शीतल जल के आठ प्याऊ में से पांच खराब हैं। केंद्रीय वित्त आयोग की टाइड योजना के तहत ब्लॉक में लगभग 40 ऐसे प्याऊ स्थापित किए गए थे। प्रत्येक प्याऊ की लागत 2.64 लाख थी, जिसका उद्देश्य गर्मियों में राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराना था। इससे गर्मी में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब देहात क्षेत्र में लगे कई शीतल जल प्याऊ कबाड़ में बदल चुके हैं। कुछ प्याऊ जहां ठीक भी हैं, वहां इतनी गंदगी है कि लोग पानी पीने से कतराते हैं। ऐसे में राहगीरों को ठंडे पानी के लिए भटकना पड़ता है या पैसे खर्च कर बोतल खरीदनी पड़ती है। शुरुआत में इन प्याऊ से लोगों को लाभ मिला, लेकिन बाद में अधिकारियों ने इनकी सुध लेना छोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों से इन्हें ठीक कराने की मांग की है।

ग्राम पंचायत बगरैन में खराब पड़े प्याऊ। स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें