फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: खिचड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोग बीमार, मासूम की मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो विजनेश।
विज्ञापन
सिलहरी। मूसाझाग क्षेत्र के कंडेला गांव के एक घर में खिचड़ी खाने से तीन बच्चे समेत पांच लोग बीमार हो गए। परिजनों ने उन्हें मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। वहां पर इलाज के दौरान एक बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता समेत चार लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव कंडेला निवासी सुरेश के घर पर मंगलवार सुबह को चाय-नाश्ता के बाद खिचड़ी बनाई गई थी। परिवार के पांच लोगों ने खिचड़ी खाई। इसके कुछ देर बाद सभी के पेट में दर्द व ऐठन होने लगी। इसके बाद उल्टी दस्त शुरू हो गई। इससे सुरेश, उनकी तीन बेटे व मां बेहोश हो गई। अचानक पांच लोगों की हालत बिगड़ने से ग्रामीण घबरा गए।
घर पर आस-पड़ोस के लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के अन्य लोगों ने बेहोशी की हालत में पांचों को गांव की एक क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सभी को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया। वहां पर सुरेश के बेटे विजनेश (6) की दोपहर इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा सुरेश, उनके बेटे सचिन (8), अनवीर (3) व मां कल्लो (60) का इलाज चल रहा है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान प्रेमपाल ने बताया खिचड़ी खाने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। एक बच्चे की मौत हुई है। खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त सीएल यादव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग के बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें