फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती असद।संवाद
विज्ञापन
बदायूं। हकीमबाड़ा मोहल्ले में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के पांच लोग बीमार हो गए। सुबह में युवती ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का कहना है कि किसी परिचित का नाम बताकर रात में एक नकाबपोश युवक खाना दे गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीमबाड़ा में चक्कर वाली सड़क दरगाह रोड निवासी 50 वर्षीय लियाकत अपने परिवार के लोगों के साथ शनिवार शाम रिश्तेदारी में गए थे। घर पर उनकी 16 वर्षीय बेटी थी। किशोरी ने बताया कि शाम को एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आया और कोरमा की सब्जी और तंदूरी रोटी देकर बोला कि यह खाना गुड्डू भाई होटल वालों ने भेजा है। सभी लोग खा लें।
गुड्डू और लियाकत के पारिवारिक संबंध हैं। गुड्डू का नाम सुनकर किशोरी ने खाना रख लिया। घरवाले देर रात आए तो किशोरी ने बताया कि गुड्डू चाचा ने खाना भेजा है। फिर सभी ने वही खाना खाया। खाना खाने के बाद सभी लोगों को उल्टियां होने लगीं। देखते ही देखते परिवार के पांचों लोग बेहोश हो गए।
विज्ञापन

रविवार सुबह किशोरी सभी लोगों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। सभी को भर्ती कराया गया। देर शाम तक किसी को होश नहीं आ सका था। बेहोश परिजनों में लियाकत, अनस, सायमा बेगम,अरीमा व असद शामिल हैं। किशोरी ने बताया कि जो युवक खाना देकर गया था, आशंका है कि उसी ने ही कुछ जहरीला पदार्थ खाने में मिला दिया होगा। इसी के चलते सभी की हालत खराब हुई है।


इस तरह की कोई सूचना नहीं मिली है। अगर तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। -प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर कोतवाली

जिला अस्पताल में भर्ती असद।संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती असद।संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती असद।संवाद

जिला अस्पताल में भर्ती असद।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें