फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंडी गेट पर मिले पांच लाख रुपये व्यापारी को लौटाए

विज्ञापन
व्यापारी को लौटाते सड़क पर पड़े मिले पांच लाख रुपये का पैकेट। स्रोत: आढ़ती
विज्ञापन
उझानी। मंगलवार दोपहर बैंक से 25 लाख रुपये निकालकर आढ़त पर जा रहे व्यापारी के बैग से पांच लाख रुपये का पैकेट गिर गया। दूसरे आढ़ती को पड़े मिले तो उन्होंने उनके प्रतिष्ठान पर जाकर रुपये लौटा दिए।
विज्ञापन

ईमानदारी की मिसान बने हरीओम गुप्ता का भी कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में गल्ला प्रतिष्ठान है। उन्हें मंडी के गेट पर पांच लाख रुपयों का पैकेट पड़ा मिला। वह उसे उठाकर मंडी में पहुंच गए। जब उन्हें पता लगा कि पांच लाख रुपये उन्हीं के कुनबे के व्यापारी रोहताश गुप्ता के बेटे पीयूष के हैं तो उन्होंने उनकी आढ़त पर जाकर रुपये पड़े मिलने के बारे में बताया। पांच लाख रुपये मिल जाने के बाद पीयूष व उनके घरवालों ने राहत महसूस की। इसे लेकर आढ़ती हरीओम की नेक नीयती की भी व्यापारियों ने तारीफ की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें