फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सहसवान और दहगवां में पांच अवैध निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहसवान में भारत हेल्थ केयर सेंटर को सील किया गया। स्रोत विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
बदायूं। बिना वैध अभिलेखों के अवैध रूप से संचालित सहसवान और दहगवां क्षेत्र के पांच निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को सील कर दिया। इन अस्पतालों में मरीज भी भर्ती किए जाते थे। अस्पतालों के बाहर बोर्ड व दीवारों पर हाई-फाई डॉक्टरों के पैनल की सूची भी चस्पा थी। वहीं पांच अन्य अस्पतालों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

सहसवान तहसील क्षेत्र में एसडीएम शौर्य अरोड़ा, सीओ अशोक कुमार और सीएचसी के एमओआईसी डॉ. प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। टीम ने अकबराबाद चौराहे पर स्थित स्टार हेल्थ केयर और हरदत्तपुर मार्ग पर भारत हेल्थ केयर सेंटर को सील कर दिया।
दहगवां क्षेत्र में भी टीम ने तीन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की। यहां पर उस्मानपुर स्थित नीशू क्लीनिक, शादीपुर के ओम हेल्थ केयर सेंटर और रसूलपुर कला स्थित डॉ. दिनेश क्लीनिक को सील कर दिया। नीशू क्लीनिक में कुछ मरीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे हुए थे। सील की कार्रवाई के दौरान वह चले गए। अन्य सभी अस्पताल खाली मिले। कार्रवाई के दौरान संस्थानों के संचालन से जुड़े अभिलेखों की जांच की गई।
विज्ञापन

अधिकारियों की जांच के बाद संबंधित संस्थानों की स्थिति स्पष्ट होगी। अभियान के बाद क्षेत्र में संचालित अन्य अस्पतालों और क्लीनिकों के अभिलेखों की जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई का उद्देश्य बिना निर्धारित अनुमति या जरूरी अभिलेखों के संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर नियंत्रण करना है।
उधर, पिछले दिनों जच्चा-बच्चा की मौत होने के बाद सहसवान में अवैध रूप से संचालित सेवा अस्पताल, पब्लिक हेल्थ केयर व नाधा में संचालित राधारानी अस्पताल को सील किया जा चुका हैै। इनके संचालकों के विरुद्ध गंभीर आरोपों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है।


पांच को नोटिस भेजा, अभिलेख नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई
सहसवान में एनआईसीयू सेंटर, बालाजी क्लीनिक और लाइफ केयर हॉस्पिटल को नोटिस जारी किए हैं। इसके अलावा दहगवां में डाॅ. जितेंद्र क्लीनिक उस्मानपुर और विश्वास क्लीनिक कोठा को भी नोटिस भेजा गया है। इन संचालकों को अपना पक्ष रखने और वैध अभिलेख प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। निर्धारित समय सीमा में अभिलेख उपलब्ध नहीं कराने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील किया गया है। पांच और अस्पताल संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। -डॉ. विकास शर्मा, सीएमओ

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहसवान में भारत हेल्थ केयर सेंटर को सील किया गया। स्रोत विभाग- फोटो : 1

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सहसवान में भारत हेल्थ केयर सेंटर को सील किया गया। स्रोत विभाग- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें