उझानी। चोरों ने मंगलवार रात बाइपास स्थित एक ई-रिक्शा का शोरूम खंगाल डाला। चोर तीन ई-रिक्शा की पांच बैटरियों के अलावा इन्वर्टर भी ले गए। वहीं गुल्लक सेे कुछ नकदी भी चुरा ले गए।
बदायूं निवासी वेदप्रकाश गुप्ता का ई-रिक्शा शोरूम बाइपास पर है। मंगलवार शाम उनके बेटे विवेक शोरूम बंद कर घर चले गए। लौटे तो तीन नए ई- रिक्शा के बॉक्स खुले देख दंग रह गए। ई- रिक्शों की पांच बैटरियां और इन्वर्टर नजर नहीं आया। गुल्लक भी खाली मिली। चोर ई- रिक्शा के पहिए भी खोल ले गए। विवेक ने फोन करके पुलिस कर्मियों को मौके पर बुला लिया।
पुलिस कर्मियों ने मौका मुआयना करने के बाद शोरूम मालिक के बेटे से नुकसान के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने छत के रास्ते शोरूम में चोरों के घुसने की आशंका जताई। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि शिकायत आने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी। संवाद