बदायूं। सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों की तैनाती और जिम्मेदारियों को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। करीब तीन-चार माह पहले विड में अनियमितता के मामले में वहां तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को जिम्मेदार मानते हुए कार्यालय से हटा दिया गया था। अब मामला शांत होने के बाद उसी कर्मचारी को फिर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई है।
सीएमओ कार्यालय में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर पुष्पेंद्र कुमार सीएमएसडी स्टोर में जैम पोर्टल और कंप्यूटर से जुड़े कार्यों को देख रहे थे। उस समय विड में अनियमितता सामने आने पर संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से वहां से हटा दिया गया था। उस दौरान इसे विभाग की बड़ी लापरवाही माना गया था और जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही गई थी।
इसके बाद में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा की ओर से शेर सिंह को यह चार्ज दे दिया गया। वहीं पुष्पेंद्र को एनटीसीपी सेल में भेज दिया गया। वहीं, मामला शांत होने के बाद में सोमवार को उसी कंप्यूटर ऑपरेटर को सीएमएसडी स्टोर में जैम पोर्टल और कंप्यूटर से जुड़े कार्यों का अतिरिक्त प्रभार सीएमओ की ओर से दे दिया गया है। इस फैसले के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
जनहित में देखते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर को सीएमएसडी स्टोर के जैम पोर्टल कंप्यूटर संबंधित कार्य दिया गया है। - डॉ रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ