फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी को गोली मारी, अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। क्षेत्र के गांव गनगोला में शनिवार रात अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर किशोरी को गोली मार दी। इसके बाद हमलावर दीवार कूद कर भाग गया। किशोरी के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत सामान्य है। परिवार वाले घटना को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बोल रहे। हालांकि, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

दातागंज के गांव गनगोली निवासी ओम प्रकाश शनिवार रात खाने-पीने के बाद परिवार के साथ सो रहे थे। उनकी 17 वर्षीय बेटी कुमकुम दूसरे कमरे में सो रही थी। रात करीब 10 बजे अज्ञात हमलावर दीवार फांदकर किसी तरह घर में घुस आया। हमलावर ने सोते वक्त कुमकुम को गोली मार दी। फायर की आवाज होने पर परिवार के लोग जाग गए। दौड़कर कुमकुम के कमरे में पहुंचे तो वह खून में लथपथ पड़ी थी। इसी बीच हमलावर दीवार फांदकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। किशोरी को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा, उसकी हालत पूरी तरह सामान्य है। घटनाक्रम को लेकर किशोरी के परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। चर्चा प्रेम प्रसंग की भी हो रही है। किशोरी के पिता की ओर से अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर हमलावर की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें