फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान और पूर्व प्रधान के समर्थकों में फायरिंग

Fri, 08 Jan 2016 09:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं
विज्ञापन

 
जरीफनगर थाने के गांव मोहम्मदपुर कुंढ़ई के नव निर्वाचित प्रधान कमल सिंह और पूर्व प्रधान उल्फत सिंह के समर्थकों के बीच गुरुवार शाम कहासुनी हो गई। बात बढने पर दोनों के समर्थकों ने दहशत फैलाने के लिए एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। खबर मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंची। इससे पहले फायरिंग बंद हो चुकी थी। एसओ गंगा सिंह यादव ने बताया कि वह जांच कर रहे हैं। अभी किसी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं मिली है।
गला दबाकर की गई थी संजीव की हत्या
बदायूं। उसावां कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी चंद्रपाल का 13 वर्षीय बेटा संजीव कश्यप लापता हो गया था। तीन दिन बाद गुरुवार को संजीव की लाश गांव के पास एक नाले में मिली थी। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या किए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगदारी न देने पर फायरिंग की
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हकीमबाड़ा निवासी वसीम का आरोप है कि उससे कुछ लोग रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी देने से उसने इंकार कर दिया। इससे गुस्साए दबंगों ने शुक्रवार शाम उसके दरवाजे पर फायरिंग कर दी। वसीम ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें