फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सजने लगे पटाखा बाजार, खरीदारों की लगी भीड़

विज्ञापन
ओरछी में हाई-वे किनारे बिक रही आतिशबाजी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दीपावली पर शहर का पटाखा बाजार सजने लगा है। शुक्रवार सुबह से ही दुकानदारों ने दुकानें सजाना शुरू कर दीं। लोग अपने बच्चों के साथ खरीदारी करने पहुंचे तो दुकानदारों के चेहरे पर भी रौनक नजर आने लगी। बच्चों को अनार, फुलझड़ी और चकरी सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन की सख्ती से इस बार पटाखा व्यापारियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई दुकानदारों ने शिकायत की कि अनुमति प्रक्रिया जटिल होने से उन्हें देर हो रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस बार जिलेभर में करीब 400 दुकानों के लिए अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए हैं। वहीं, शहर के एचपी मैदान में करीब 80 दुकानें लगाई जाएंगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कम आवाज वाले पटाखों का इस्तेमाल करें। प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों से परहेज करें। सुरक्षा के लिहाज से फायर ब्रिगेड के साथ-साथ पुलिस की टीमें भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन



उझानी में गोशाला के मैदान में सजा पटाखा बाजार
उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे के किनारे कृषि उत्पादन मंडी समिति के सामने पटाखा बाजार पिछले कई साल से लग रहा है। गोशाला के मैदान में पटाखों की इस बार करीब एक दर्जन दुकानें लगी हैं।
फुटकर पटाखा कारोबारी चंद्रपाल ने बताया कि दुकानें शुक्रवार शाम से लगनी शुरू हो गईं थीं। सामान सजाने में शनिवार दोपहर तक का समय लग गया। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक दुकान पर अग्निशमन यंत्र और बालू भरे बोरों को रखा गया है। पटाखे खरीदने के लिए शाम तक ज्यादा लोग नहीं आए। दुकानदारों को रविवार पूर्वाह्न से पटाखा बाजार में खरीदारों के आने की उम्मीद है। दिवाली वाले दिन देर रात तक पटाखा बाजार गुलजार रहेगा। इससे पहले अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने बाजार में पहुंचकर दुकानों और उनके आसपास सुरक्षा इंतजामों का जायजा भी लिया। संवाद


दुकानदारों पर पहले दिन भारी पड़े अनाज लदे वाहन
मंडी समिति में धान की आवक में वृद्धि की वजह से किसानों की ट्रैक्टर- ट्रॉलियां भी हाईवे से होकर निकल रहीं हैं। मंडी के सामने लगीं पटाखों की दुकानों के पास से होकर धान लदी ट्रैक्टर- ट्रॉलियां निकलीं तो धूल के गुबार भी उड़े। ग्राहकों में संदीप कुमार ने बताया कि वह तो दोपहर में घर लौटने को मजबूर हो गए। अब दोबारा खरीदारी करने आएंगे।


हाईवे पर लगीं पटाखों की दुकानों से खतरा
ओरछी। ओरछी चौराहे पर एमएफ हाईवे के किनारे आतिशबाजी की दुकानें और फड़ लगाए गए हैं, जो कभी भी खतरा बन सकते हैं। कारण, यहां बड़ी संख्या में वाहनों की आवाजाही रहती है। रास्ता इतना चलता है कि कोई भी जलती हुई बीड़ी-सिगरेट फेंक दे तो बड़ा हादसा हो सकता है। दुकानदारों ने सुरक्षा के भी कोई इंतजाम नहीं किए हैं। संवाद

ओरछी में हाई-वे किनारे बिक रही आतिशबाजी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें