फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शॉर्ट सर्किट से कमरे में लगी आग, घरेलू सामान समेत दो लाख रुपये की नकदी जलकर राख

Wed, 27 Aug 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के बालाजी नगर में बुधवार सुबह उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब एक मकान में किरायेदार के कमरे में अचानक आग लग गई। मोहल्ले के लोगों ने पाइप से पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
आग से फ्रिज समेत काफी सामान जला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के बालाजी नगर में किराये के मकान में रह रहे रामशरण के कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना बुधवार सुबह करीब 10.50 बजे की है। पीड़ित ने आग से घरेलू सामान व दो लाख की नकदी जलने से पांच लाख रुपये का नुकसान बताया। तहसील प्रशासन ने आग से नुकसान का आंकलन करते हुए रिपोर्ट भेज कर पीड़ित को सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


उसहैत कस्बा के गांव खेड़ा जलालपुर पुख्ता के रहने वाले रामशरण शहर की बालाजी नगर मंडी के पास एक मकान में किराये पर रहते हैं। वह यहां रहकर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर परिवार को पालन पोषण करते हैं। बुधवार सुबह वह अपने पत्नी को लेकर डॉक्टर के यहां गए थे। इसी बीच उनके बंद कमरे में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख उनको सूचना दी गई, जिस पर वह घर पहुंचे। 

मोहल्ले के लोगों ने बुझाई आग 
दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन जब तक गाड़ी के साथ कर्मचारी पहुंचे तब तक मोहल्ले के लोगों ने पाइप से पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। आग से घरेलू सामान समेत लैपटॉप व करीब दो लाख रुपये की नकदी जल गई। 
विज्ञापन


पीड़ित रामशरण ने बताया कि उन्होंने मकान बनाने को केसीसी कर ऋण लिया था। वह शहर में छोटा सा घर बनवाने वाले थे, लेकिन आग से परिवार के अरमान जलकर राख हो गए। उन्होंने लेखपाल व चौकी मंडी पुलिस को सूचना दी। लेखपाल सतेंद्र कुमार शाक्य ने पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आंकलन किया है। लेखपाल ने पीड़ित को मदद दिलाने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें