बिरुआबाड़ी मंदिर स्थित बरातघर में लगी आग। संवाद
बदायूं। शहर में सोमवार रात अचानक एक बरातघर में आग गई, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर तुरंत फायर ब्रिगेड पहुंच गई और तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया गया। कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया गया है। इसमें हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
कोतवाली क्षेत्र में बिरुआबाड़ी मंदिर के नजदीक सोमवार रात करीब 8:30 बजे अचानक एक बरातघर के रसोई घर में आग गई। उसमें खाना बनाने का सामान, मसाले और कुछ टेंट का सामान भी रखा हुआ था। कुछ लोगों ने रसोई घर से धुआं निकलता देखा था। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिससे फायर ब्रिगेड भी दस मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई और तुरंत आग बुझाना शुरू कर दी। करीब आधा घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। बताया जा रहा है कि रसोई घर में शॉर्टसर्किट से आग लग गई थी। हादसे में कितना नुकसान हुआ है, यही क्षति के आंकलन के बाद पता चलेगा।