फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सिरतौल नाइट राइडर्स ने पांच रन से जीता मैच

Tue, 04 Jun 2024 05:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
तरुण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। गांव सिरतौल में चल रहे जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट सिरतौल प्रीमियर लीग मैच में सोमवार को सिरतौल किंग्स और सिरतौल नाइट राइडर्स टीम के बीच मैच खेला गया। सिरतौल नाइट राइडर्स के कप्तान शनि उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए टीम ने निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 98 रन का स्कोर बनाया। कप्तान शनि उपाध्याय ने 42, अभय गुप्ता ने 17 और अंकुर गुप्ता ने 14 रन बनाए।
विज्ञापन

सिरतौल किंग की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित और कप्तान भोले दीक्षित ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद 99 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल किंग्स की टीम ने बेहतरीन तरीके से शुरुआत की। बिना विकेट खोए चार ओवर में 47 रन भी बना लिए। पांचवें ओवर में सिरतौल किंग्स की टीम ने लगातार दो विकेट खोए दिए।
कप्तान भोले दीक्षित ने पारी को संभाला। मगर दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरने की बजह से पूरी टीम निर्धारित 10 ओवर भी नहीं खेल पाई और 93 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जिसमें भोले दीक्षित ने 27, फरहान ने 12, दिनेश कश्यप ने 18 रन की पारी खेली। बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सिरतौल नाइट राइडर्स के गेंदबाज तरुण ने चार विकेट लिए और अपनी टीम को मैच जिताया। शानदार प्रदर्शन तरुण को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर आयोजक विजेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, वीरेश सिंह, धर्मपाल सिंह, कुंवरपाल सिंह, जयनारायण सिंह, पवन उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें