फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब पाटने वालों पर कराएं एफआईआर

Tue, 18 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
तालाब पाटने वालों पर कराएं एफआईआर
विज्ञापन
दातागंज में आयोजित तहसील दिवस में जिला उद्यान अधिकारी, चकबंदी विभाग के एसओसी एवं प्रभारी डीपीआरओ के अनुपस्थित पाए जाने पर जिलाधिकारी पवन कुमार ने स्पष्टीकरण प्राप्त कर एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। तालाब पाटकर अवैध कब्जा करने के मामले में कहा कि ऐसे लोगों के साथ कोई रियायत न बरतते हुए कब्जा हटवाया जाए, न हटाने पर एफआईआर दर्ज कराई जाए। 
विज्ञापन

मंगलवार को जिलाधिकारी ने एसएसपी महेंद्र यादव, सीडीओ अच्छे लाल सिंह यादव सहित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ दातागंज में आयोजित तहसील दिवस में जन शिकायतों को सुना। ग्राम रिठिया सलेमपुर की प्रधान हूरन्ना बेगम ने शिकायत की कि गांव के तालाब पर मुख्तियार, आशिक, मुन्ने आदि ने कब्जा कर लिया है। डीएम ने उप जिलाधिकारी को हिदायत दी कि पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम भेजकर शीघ्र कब्जा हटवाया जाए। अगर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न हो तो संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए। ग्राम नवादा मधुकर के अशोक कुमार तोमर ने शिकायत की कि गांव के ब्रह्मानंद, पवन आदि ने नाले की ईंटे अपने कब्जें में कर ली हैं। जिलाधिकारी ने सरकारी ईंटों पर अनाधिकृत कब्जा करने वाले ग्रामीणों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने के आदेश दिए।  
कोटेदारों द्वारा राशन वितरण में धांधली करने, मिट्टी का तेल न देने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि वसूलने की आई शिकायतों को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लिया। उन्होंने दोनों पूर्ति निरीक्षकों तथा जिला पूर्ति अधिकारी की जमकर क्लास ली। कहा कि तहसील दातागंज में ही इस प्रकार की सबसे अधिक शिकायते प्राप्त हुईं हैं, इसलिए दलालों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। हेरा-फेरी करने वाले कोटेदारों के विरुद्ध 3/7 की कार्रवाई कर जेल भिजवाया जाए। डीएम ने कहा व्यवस्थाओं में सुधार नहीं आया तो दोनों को निलंबित कर दिया जाएगा। तहसील दिवस में कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर डीएफओ समीर कुमार, सीएमओ सुनील कुमार, दातागंज के एसडीएम हरिराम, तहसीलदार मनोज प्रकाश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो दिन में मिलेगा मृृत्यु प्रमाण-पत्र
बदायूं। ग्राम गौतरा पट्टी की कुसुम देवी ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि उनके पति छोटे लाल की वर्ष 1998 में मृत्यु हो गई थी, लेकिन उसे अब तक मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिला है। जिलाधिकारी ने म्याऊं ब्लॉक के बीडीओ कृृपाराम राजपूत को अपने सम्मुख तलब कर जब हड़काया, तो उन्होंने कहा कि दो दिन के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें