फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 'दूसरी पार्टी पांच लाख रुपये दे रही...', लड़का पक्ष ने तोड़ा रिश्ता, लड़की के पिता ने कराई FIR

Mon, 05 May 2025 05:37 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में शादी तय करने के बाद लड़का पक्ष ने सौदेबाजी की। लड़की के पिता से दहेज मांगा। मांग पूरी न होने पर रिश्ता तोड़ दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी बिसौली क्षेत्र के युवक से तय हुई थी। लड़के के पिता ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। कहा कि दूसरी पार्टी पांच लाख रुपये दे रही है। लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो शादी से इंकार कर दिया। इस पर उन्होंने लड़के व उसके पिता समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी बिसौली क्षेत्र के गांव मिठामई में जसवीर के साथ तय की थी। शादी तय हो जाने के बाद गोदभराई की रस्म पूरी हो गई। पांच मई को शादी होनी थी। आरोप है कि जसवीर ने बाइक मांगी तो लड़की पक्ष ने एक लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद जसवीर के पिता कन्हई ने तीन लाख रुपये यह कहते हुए मांगे कि दूसरा रिश्ता आया है, वह पांच लाख नकद देने को कह रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- मोबाइल की लत ने ली जान: बरेली में रेल इंजन से कटकर दो छात्रों की मौत, पटरी पर बैठ देख रहे थे रील
विज्ञापन


यह सुनकर लड़की के पिता परेशान हो गए। उन्होंने असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने जसवीर, कन्हई, कांति देवी पत्नी कन्हई और किशनपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मलिक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र कोतवाली में नहीं दिया गया था। बेटी के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजा था। इसी आधार पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। विवेचना दरोगा कपिल कुमार को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें