फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लिए नमूने
भूपेंद्र उर्फ साजन की हत्या की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक की सूचना पर सोमवार पूर्वाह्न फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का मौका मुआयना करने के बाद रेलवे ट्रैक और ट्रैक के किनारे से नमूने लिए। शव बरामदगी के दौरान की वीडियो पर भी गौर किया गया। करीब एक घंटे तक मौके पर रही फॉरेंसिक टीम ने वीडियोग्राफी भी की। फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।
आरोपियों में से एक की बेटी से थे भूपेंद्र के संबंध
एफआईआर में एक लड़की का भी जिक्र किया गया है। उसके मुताबिक भूपेंद्र उर्फ साजन राजस्थान में काम करता था। वह हत्या से पहले गांव आया तो नामजदों में से एक की बेटी उसके साथ चली गई। लड़की पक्ष के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने भूपेंद्र के परिजनों पर दबाव बनाया। इसके बाद लड़की राजस्थान से लाकर उसके परिजनों के हवाले कर दी गई, लेकिन आरोपी रंजिश मानने लग गए।