दूसरे दिन पार्क में नहीं दिखे उपद्रव करने वाले युवक
बरेली- मथुरा हाईवे पर जाम और उपद्रव के मामले में 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने की भनक उपद्रवियों को लग चुकी है। बृहस्पतिवार को पार्क में इलाके के लोगों की आवाजाही तो रही, लेकिन वह चेहरे नजर नहीं आए, जिन्होंने बुधवार को जाम के दौरान पुलिस कर्मियों से गाली गलौज की थी। अब, उन्हें गिरफ्तारी का डर सताने लगा है।
पुलिस के पास ऐसे युवकों समेत आंबेडकर के अनुयाइयों के कई लोगों की वीडियो उपलब्ध हैं। वीडियो में चेहरे देखकर उन्हें चिह्नित किए जाने की कार्रवाई भी शुरू हो चुकी है। गिरफ्तारियां भी किसी भी दिन शुरू हो सकती है। वीडियो में कुछ ऐसे भी उपद्रवी है, जो भीड़ को उकसाते बताए जा रहे हैं। जाम के दौरान अधिकतर वीडियो पुलिस कर्मियों ने ही बनाई थीं।