फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिला सचिव के भाई समेत दो पर दर्ज हुई एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर में सपा के जिला सचिव फहीमउद्दीन के गोदाम पर एक ट्रक सरकारी चावल मिलने के मामले में दो लोगों पर एफआईआर दर्ज हो चुकी है, जिसमें एक सपा जिला सचिव फहीमउद्दीन और दूसरी कोटेदार रूमा शामिल हैं। कस्बे में कोटे की अन्य दुकानों की भी राजस्व और पूर्ति विभाग की तरफ से जांच की गई, जिसमें सपा नेता के भाई रागिब और दूसरे कोटेदार राजीव के यहां भी कमियां मिलीं। ऐसे में पूर्ति विभाग की ओर से दोनों कोटेदारों के खिलाफ रविवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

छह जनवरी को अलापुर में राजस्व और पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने छापा मारा था। उन्हें सपा के जिला सचिव फहीमउद्दीन के यहां पर एक ट्रक मिला जिसमें सरकारी चावल भरा हुआ था। इस पर उन्होंने अलापुर पुलिस को सूचना दी। तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और वहां पर सपा नेता को पुलिस ने पकड़ लिया था। उसी दौरान राजस्व व पूर्ति विभाग की टीम ने शक होने पर पड़ोस की कोटेदार रूमा का स्टॉक चेक किया था। उसमें कमियां मिलने पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। उसी दौरान दो अन्य कोटे की दुकानों को सील कर दिया गया।
टीम ने शुक्रवार और शनिवार को स्टॉक चेक किया तो वहां पर गड़बड़ी मिली। इसके बाद में पूर्ति विभाग की तरफ से एफआईआर दर्ज कराने के लिए डीएम से अनुमति ली गई। अनुमति मिलने के बाद में सपा नेता फहीमउद्दीन के भाई रागिबउद्दीन और कोटेदार राजीव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। कोटेदार रूमा, रागिबउद्दीन और राजीव की दुकान को निलंबित किया जा चुका है, अब जल्द ही इन दुकानों की बर्खास्तगी की जाएगी।
विज्ञापन

रागिबउद्दीन और राजीव की दुकानों में स्टॉक का सत्यापन कराया गया। उसमें राशन में गड़बड़ी मिली थी। डीएम के अनुमोदन के बाद में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। सोमवार से राशन का वितरण लेखपालों के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें