फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: किसान की मौत के मामले में तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव गुधनी में पांच दिन पहले एक किसान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को मृतक के भाई ने तीन लोगों पर गैरइरादतन हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि गांव गुधनी निवासी राजवीर ने आज एक प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें उसने कहा है कि आठ दिसंबर 2024 को क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया निवासी रवेंद्र कुमार और बिल्सी नगर के दो अन्य लोग जमीन संबंधी विवाद को लेकर खेत पर पहुंचे। जब हीरालाल को उक्त लोगों द्वारा खेत पर कब्जा करने की जानकारी हुई तब उसने कब्जा लेने से मना किया। आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने उसे पीट दिया। हीरालाल जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। कुछ देर बाद हीरालाल को बिल्सी नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजवीर की ओर से पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ इसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें