फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ग्रामीण पर एसिड अटैक करने वाले आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्लॉट खरीदने के विरोध में जुलाई में एक ग्रामीण पर कुछ लोगों ने एसिड अटैक कर दिया था। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से झुलस गया था। शिकायत के बावजूद पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। कोर्ट के आदेश पर अब एक माह के बाद बिसौली पुलिस ने छह नामजद व दो अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव कोट निवासी हेम सिंह ने कोर्ट में दायर किए वाद में बताया था कि 18 जुलाई की सुबह साढ़े आठ बजे वह क्षेत्र के चारबाग निवासी जमील अहमद से एक प्लॉट खरीदने की बात करने गए थे। वहां सात-आठ लोग बैठे मिले। इन लोगों ने जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली-गलौज की। विरोध पर मारपीट की।
इसी दौरान अजमल अपने हाथ में तेजाब की बोतल ले आया। उसने उनके ऊपर बोतल फेंक दी। इससे उनके कमर के नीचे का हिस्सा तेजाब से झुलस गया। कपड़े भी जल गए। उन्होंने शोर शराबा किया तो राहगीरों की भीड़ मौके पर जुट गई। इसके बाद वह वहां से अपनी जान बचाकर भागा।
विज्ञापन

उन्होंने उसी समय घटना की सूचना पत्नी राखी व भांजे आदर्श को दी। पत्नी और भांजे ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वह खुद कोतवाली पहुंचे। यहां पुलिस को अभियुक्तों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट केे आदेश पर बिसौली पुलिस ने जमील अहमद, शकील अहमद, शमशाद उर्फ चुन्नी सैफी, अजमल, संजय व दो अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें