फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पुलिस कर्मियों पर पथराव करने वाले 11 लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। होली पर गांव संजरपुर में डीजे पर डांस को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष के लोगों में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात दरोगा अनुज कुमार की ओर से हुई एफआईआर में पूरे घटनाक्रम का जिक्र किया गया है। पुलिस के मुताबिक- होली पर मौर्य और ठाकुर पक्ष के लोगों में विवाद के बाद दोनों पक्ष की ओर से पथराव किया गया था। पुलिस कर्मी हालात पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया। दोनों और से ईंटें-पत्थर फेंके जाने की वजह से सड़क पर आवाजाही प्रभावित हुई। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। लोक व्यवस्था भी भंग कर दी गई। आसपास इलाके के लोग दरवाजे बंदकर घर में दुबक गए थे।
बता दें कि घटना की पुलिस कर्मियों ने वीडियोग्राफी भी की थी। ईंट-पत्थरों के नमूने लेकर उन्हें बोरे में सील कर दिया गया था। दरोगा की ओर इस मामले में विनोद कुमार पुत्र सोरन सिंह, यादराम पुत्र राधे, लक्ष्मी, उसके भाई नन्हे पुत्र कोमिल, हेम सिंह पुत्र रामचंद्र समेत मौर्य पक्ष के आठ-दस अज्ञात व्यक्ति, दूसरी तरफ के हरीओम पुत्र रामपाल, विपिन सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, कुलदीप पुत्र हरीओम, अनिल पुत्र बसंत सिंह, वीरेंद्र पुत्र रामपाल, सिंटू पुत्र उदयवीर समेत ठाकुर पक्ष के 10-12 अज्ञात लोगों पर एफआईआर हुई है। विवेचना एसएसआई शिव कुमार मलिक को सौंपी गई है।
विज्ञापन


इन धाराओं में की गई कार्रवाई
संजरपुर में मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की (बीएनएस) की जिन धाराओं में एफआईआर हुई है, उनमें 191 (2), 191 (3), 121 (1), 132, 352, 351 (3) और आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 1932 की धारा-7 भी शामिल हैं। इससे पहले पुलिस दोनों पक्ष के छह लोगों को शांति व्यवस्था भंग करने में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

दो दिन तक हुआ था दोनों पक्ष के लोगों में झगड़ा
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर में डीजे को लेकर झगड़ा होली वाले दिन हुआ था। उस दिन पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को डंडे फटकार कर खदेड़ दिया था। अगले दिन सुबह में दोनों पक्ष के जब फिर से सामने पड़े तो कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ था। किशोर समेत दो लोग लहूलुहान हो गए थे। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को पीएसी का भी सहयोग लेेना पड़ा था।




पीएम मोदी व ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट
- उसहैत थाना क्षेत्र का निवासी है आरोपी युवक, बुलंदशहर से डाली जा रही पोस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। अमेरिका-ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच पीएम मोदी व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने का मामला सामने आया है। इस मामले में आरोपी युवक द्वारा बुलंदशहर से पोस्ट डालने की बात सामने आई है। आरोपी युवक उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के साथ मामले की जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका-ईरान-इस्राइल युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर कई दिना से एक युवक फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करता आ रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक बुलंदशहर जिले में बैठकर यह काम कर रहा है। आरोप है कि युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ट्रंप को निशाना बनाकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है।
आरोपी उसहैत थाना क्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि युवक भारत का समर्थन करने वालों को गालियां लिख रहा है। उसहैत इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाला यहां का मूल निवासी है, लेकिन इस समय वह बुलंदशहर में रह रहा है। वहीं से उसने पोस्ट किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच क रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें