फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में गंदगी देखकर चढ़ गया वित्तमंत्री का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक दिन पहले ही बायो मेडिकल वेस्ट जला दिया गया था। गुरुवार को वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री सुरेश खन्ना निरीक्षण करने पहुंच गए तो कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। सभी बुधवार की घटना दबाने में लगे रहे। कॉलेज परिसर में गंदगी देख वित्तमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने कॉलेज प्रशासन की जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

वित्तमंत्री सुरेश खन्ना भी दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा की बेटे की शादी समारोह में शामिल होने आए थे। मेडिकल कॉलेज में उनके आने की सूचना पर साफ सफाई तो कराई गई, लेकिन गंभीरता नहीं बरती गई। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले मेडिकल कचरा इसलिए ही जलाया गया ताकि कैंपस साफ सुथरा नजर आए। अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। वित्तमंत्री कॉलेज पहुंचे तो उन्होंने सबसे पहले गंदगी की ही ज्यादा ध्यान दिया। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कॉलेज का परिसर, बाथरूम, ऑपरेशन थियेटर का निरीक्षण किया, तो उन्हें वहां पर काफी गंदगी मिली, जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सफाई के निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण के दौरान कहीं पर प्लास्टर चटका, तो कही पर टाइल्स ठीक नहीं मिला। ऐसे में उन्होंने निर्माण निगम के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर फटकार लगाई। कहा कि जल्द ही इसे ठीक कर लिया जाए। दोबारा आने पर ये कमियां नहीं मिलनी चाहिए। इसके बाद में उन्होंने अधिकारियों के साथ में बैठक ली, साथ ही पिछले दिनों छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों में विजयी रहने वाले विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी दिए।
मुख्य कोषागार का किया निरीक्षण, सफाई कर्मचारी के वेतन रोकने के निर्देश
-कैबिनेट मंत्री ने मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के बाद में मुख्य कोषागार का भी निरीक्षण किया। वहां पर उन्होंने अधिकारी और कर्मचारी की रैक चेक कराई। इस दौरान कुछ जगह रैक में गंदगी मिली। इस पर सफाई कर्मचारियों का दो दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य कोषागार परिसर में पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता के दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि दातागंज उपकोषागार में जो घपला हुआ है, उसकी जांच में दोषी पाए जाने पर दो लोगों को सस्पेंड करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। घपले में जो भी दोषी होगा, उस पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें