फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का 15 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जिले में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डीएम अवनीश राय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग से संशोधित अधिसूचना के अनुसार जिले में 15 जनवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि 6 से 12 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 13 से 19 दिसंबर तक इनका निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया में उन सभी व्यक्तियों को भी शामिल किया जाएगा, जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष पूर्ण हो जाएगी। 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक नामावलियों के कम्प्यूटरीकरण के बाद मतदान केंद्रों एवं स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों की मैपिंग और मतदाताओं की फोटो प्रतियां डाउनलोड करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस समूची प्रक्रिया में बीएलओ और पर्यवेक्षकों को कार्य क्षेत्र आवंटित कर प्रशिक्षण और आवश्यक सामग्री का वितरण पहले ही पूरा कर लिया गया है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि जो भी पात्र नागरिक अभी तक मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़वा सके हैं, वे निर्धारित समय में आवेदन अवश्य करें ताकि पंचायत चुनाव में मतदान के अधिकार से वंचित न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें