फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़सान पहुंची टीम खानापूरी कर चली गई

Sat, 07 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो सहसवान।
विज्ञापन
संक्रामक रोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
- कैंप के नाम पर एक डॉक्टर और नर्स पहुंची
- 40 मरीजों को दवा बांटी, खसरे की हुई पुष्टि
संक्रामक रोगों की चपेट में आए सहसवान तहसील के गांव मुड़सान में शुक्रवार को हेल्थ कैंप तो लगा पर सिर्फ खानापूरी के लिए। कैंप के नाम पर एक डॉक्टर और एक नर्स गांव पहुंचे और दवा बांटकर चले गए। टीम में शामिल डॉक्टर ने बताया कि गांव में खसरे का प्रकोप है। 40 मरीजों की जांचकर दवा दी गई है। बता दें कि गांव में दो दिन पहले संक्रमण से एक बच्ची की मौत हो गई थी। साथ ही तमाम लोग चपेट में हैं। शुक्रवार को खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सुध ली। गांव में संक्रामक रोगों के फैलने की वजह गंदगी मानी जा रही है।
मुड़सान गांव में एक सप्ताह पहले संक्रामक रोगों ने दस्तक देनी शुरू कर दी थी। धीरे-धीरे संक्रामण पूरे गांव में फैल गया। खसरा ने गांव में दो दर्जन से ज्यादा लोगों को चपेट में ले लिया। देवेंद्र की छह वर्षीय बेटी शिखा की मौत हुई तो दहशत फैल गई। कई परिवार तो ऐसे हैं, जहां एक ही परिवार के तीन-चार लोग खसरे से पीड़ित हैं। शुक्रवार को डॉ. मोहम्मद आकिल और नर्स मंजू यादव की टीम मुड़सान पहुंची। यहां खानापूरी के लिए हेल्थ कैंप लगाकर 40 लोगों को दवा वितरण किया गया। सीएमओ डॉ. सुनील कुमार का कहना है कि शनिवार को भी टीम गांव में कैंप करेगी। 
विज्ञापन


ग्रामीण मान रहे दैवीय प्रकोप, हवन-पूजन हुआ
सहसवान। मुड़सान गांव में फैले संक्रामक रोगों को गांव के तमाम लोग दैवीय प्रकोप मान रहे हैं। इसके लिए गांव में हवन-पूजन शुरू करा दिया गया है। बुजुर्गों का कहना है कि इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि गांव में एक साथ इतने लोग बीमार हुए हों। कई लोग तो झाड़-फूंक भी करा रहे हैं। दैवीय प्रकोप से मुक्ति के लिए शुक्रवार को गांव में हवन-पूजन कराया गया।

सहसवान सीएचसी भी बदहाली का शिकार
सहसवान। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली भी किसी से छिपी नहीं है। यहां स्टाफ के साथ दवाओं का भी अभाव बना हुआ है। ऐसे में अगर तहसील क्षेत्र में संक्रामक रोगों से स्थित बिगड़ती है तो स्वास्थ्य विभाग के लिए इस पर काबू पाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन


 
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों का परीक्षण किया है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। बीमार लोगों को दवाओं का वितरण किया गया है। शनिवार को भी कैंप लगाया जाएगा।
- सुनील कुमार, सीएमओ
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें