फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैश के लिए मारामारी, एटीएम खाली

Sun, 23 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
- एटीएम कैशलेस होने से भटकते रहे लोग       
विज्ञापन

शहर के एटीएम में कैश की किल्लत खत्म नहीं हो रही है। शहर में लगभग 25-30 एटीएम है। इनमें से अधिकांश कैशलेस हैं और कई बंद पड़े हुए हैं। इन पर नो-कैश और एटीएम खराब होने के नोटिस बोर्ड लगे हुए हैं। रविवार को भी लोग एटीएम के चक्कर लगाकर कैश निकाले बिना मायूस होकर लौटे।
शहर के नेकपुर, स्टेशन रोड और इंद्राचौक बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई समेत कई अन्य बैंकों के एटीएम कई दिनों से कैशलेस हैं। कई एटीएम पर कैश निकालने पहुंचे लोगों ने बताया कि सप्ताह से भर से यह दिक्कत बनी हुई है। जब भी आओ, एटीएम बंद मिलेगा या फिर नो-कैश का बोर्ड लगा होगा। ऐसे में, कैश को लेकर लोगों को बहुत दिक्कतें हो रही हैं। मंगलवार को दोपहर नेकपुर एसबीआई ब्रांच के पास एसबीआई का एटीएम बंद था। डीएम रोड नेकपुर और इंद्रा चौक पर बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम खुले तो थे, लेकिन उनमें कैश नहीं था। बैंक के अधिकारियों का कहना है कि कैश की किल्लत ऊपर से ही है। आरबीआई से कैश न मिलने की समस्या बनी हुई है। जब कैश आता है, तब एटीएम में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन


नेकपुर---      
अलापुर रोड और डीएम रोड पर एसबीआई और बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम लगे हैं। यहां रविवार को दोपहर करीब एक बजे दोनों एटीएम में कैश नहीं था। लोग यहां से मायूस होकर लौट गए। लोगों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिन से एटीएम के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कैश नहीं मिल रहा है।

इंद्राचौक---      
दोपहर करीब दो बजे इंद्राचौक पर यूको बैक का एटीएम और यूनियन बैंक, टंडन के प्लाजा के सामने बैंक आफ बड़ौदा के एटीएम का आधा शटर गिरा हुआ मिला। 
--------------      

पुलिस लाइन--      
रिजर्व पुलिस लाइन पर पीएनबी का एटीएम लगा है। यह खुला था, लेकिन कैश यहां भी नहीं मिल सका। वहीं एटीएम से कैश निकलाने के लिए शहर में एक एटीएम से दूसरे एटीएम का चक्कर लगाते रहे।       
--------------      
स्टेशन रोड---      
स्टेशन के नजदीक होने के नाते बीओबी और एक्सिस बैंक का एटीएम पर अधिक भीड़ हो जाती है, लेकिन कैश न होने की वजह से लोगों को वहां से मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों ने बताया कि कैश के लिए एटीएम के रोज चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।       
विज्ञापन

वर्जन      
बैंकों के कर्मचारी कर्जमाफी के लिए किसानों के डाटा अपलोड में लगे हुए हैं। इसकी वजह से कैश नही पड़ पाया है। वैसे, कैश को लेकर कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। - श्याम पासवान, एलडीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें