फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के झगड़े में दिव्यांग दंपती समेत चश्मदीद महिला की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव धर्मपुर के मजरा बुटला बोर्ड पर खाली पड़े प्लॉट को लेकर रविवार दोपहर में एक पक्ष के लोगों ने दिव्यांग दंपती की घर में घुसकर पिटाई कर दी। दंपती को बचाने लिए पहुंची महिला को भी पीट कर घायल कर दिया गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

धर्मपुर के मजरा बुटला बोर्ड निवासी दिव्यांग करन सिंह के घर के सामने ही खाली प्लॉट पड़ा है। खाली प्लॉट का इस्तेमाल करन सिंह समेत पड़ोस के लोग करते हैं। दोपहर में करन सिंह ने प्लॉट की सफाई करानी शुरू की तो पड़ोस के नेम सिंह ने विरोध किया। आरोप है कि नेम सिंह और उसके परिवार के लोगों ने करन सिंह और उसकी दिव्यांग पत्नी वीनेश (45) पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में दिव्यांग दंपती घायल हो गए। शोरगुल पर कुनबे के प्रेमचंद्र की पत्नी सुखदेवी मौके पर पहुंची तो उसके सिर में डंडा मार दिया गया। सुखदेवी भी घायल हो गईं। बाद में करन सिंह पक्ष के लोगों को आता देख हमलावर तमंचा दिखाकर भाग गए। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर सौंप दी है। इधर, अहीरटोला मोहल्ले में जवाहरलाल के घर में रिश्तेदार युवकों ने हंगामा कर दिया। विरोध करने पर गृहस्वामिनी सत्य कुमारी (45) और उसके बेटे आशीष (18) की पिटाई कर दी गई। घायल महिला के पति ने गौतमपुरी निवासी रवि और विमल को नामजद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें