फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वकीलों के सम्मान को करेंगे संघर्ष’

Thu, 06 Aug 2015 12:08 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने बुधवार को हुए एक समारोह में शपथ ग्रहण की। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुयोग्य कुमार गुप्ता और महासचिव अनूप कुमार सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों औैर सम्मान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुथराप्रसाद मेमोरियल भवन के सभागार में एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन गौहर अली की अध्यक्षता में समारोह हुआ। पहले पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। पूर्व महासचिवपवन कुमार गुप्ता ने 2014-15 के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इसे पास किया गया। चुनाव अधिकारी वेदप्रकाश गुप्ता ने अध्यक्ष-महासचिव के अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव भारतीय, संयुक्त सचिव प्रशासन अनस आफाक,संयुक्त सचिव कृष्ण गोपाल, संयुक्त सचिव पुस्तकालय सुनील मोहन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रामबाबू वर्मा तथा सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई।
संचालन कर रहे पूर्व अध्यक्ष अजयपाल गुप्ता ने प्रदेश बार कौसिंल के सदस्य श्रीश चंद्र मेहरोत्रा के समक्ष प्रस्ताव रखा कि न्यायिक अधिकारीसंरक्षण अधिनियम की तरह वकीलों के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम बनाया जाए। इस प्रस्ताव को सर्वसहमति से पास कियागया।इसमौके पर अश्वनी कुमार, देवनारायण, रामेंद्र कुमार, प्रेमवती मौर्य, विवेक शर्मा, बदरुल हसन, मनोज कुमार सिंह, आसिफ हुसैन, मुनेंद्र प्रताप, मोहर सिंह, चंद्रप्रताप सिंह, मोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

जजी के पांच कर्मी रिटायर्ड
बदायूं। जिला न्यायालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सक्सेना सहित पांच कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर जिला जज डीके नैनवाल ने सभी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी को उपहार एडीजे प्रमोद कुमार ने भेंट किए।
जिला कोर्ट के केंद्रीय सभागार में समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर श्री सक्सेना, अमरपाल सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, किरन सरीन ने अपने अनुभव बांटे। सभी के सहयोग का आभार जताया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें