फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो-दो दिन से लगे लाइन में..फिर भी नहीं मिल रही खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में खाद को लेकर मारामारी चल रही है। दिनभर किसानों का लाइन में लगने के बाद में खाद मुहैया नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है केंद्र संचालकों और प्राइवेट दुकानों की ओर से खाद जान बूझकर हल्के-हल्के करके वितरित की जा रही है। ऐसे में दुकानों पर खाद बच रही है। उसे सेंटिंग के आधार पर रात के समय आस पड़ोस की जगहों में रखकर ब्लैक में बेची जा रही है। वहीं शनिवार को जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण किया। कमियां मिलने पर उन्होंने तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए।
विज्ञापन

जिले की सहकारी समितियों को खाद दिये जाने को इफको की ओर से पहले ही मना किया जा चुका था। लेकिन तब किसी भी अधिकारी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जब किसानों ने खाद लिए चिल्लाना शुरू किया और उनकी ओर से जाम लगाना शुरू हुआ। उसके बाद में अधिकारियों की नींद टूटी। इसके बाद में जिले में खाद मांगने लिए कंपनी से संपर्क साधना शुरू किया गया। हालांकि उसके बाद में विभाग ने किसान को भरपूर मात्रा में खाद देने का प्रयास किया है। लेकिन अभी तक यह प्रयास सफल नहीं हो सका है। भरपूर खाद होने पर किल्लत खत्म न होने पर ट्रांसपोर्ट और निजी दुकानदारों की भूमिका भी संदिग्ध हो गई है। शनिवार को जिले में भरपूर मात्रा में खाद मिलने के बाद भी केंद्रों और दुकानों पर किसानों की भीड़ देखी गई। जिसमें महिलाओं के साथ बच्चे भी खाद लेने के लिए लाइन में नजर आए। इसके बाद भी शाम तक उन्हें खाद नहीं मिल सकी।
तीन दुकानों के लाइसेंस निरस्त
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने शिकायत पर तीन दुकानों पर छापामारी की। यहां पर निर्धारित रेट से अधिक किसानों को खाद की बिक्री की जा रही थी। ऐसे में जिला कृषि अधिकारी ने वैष्णो फर्टीलाईजर सहसवान, संजय खाद भंडार दहगवां और किसान सेवा केंद्र इस्लामनगर का लाइसेंस निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें