फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: शराबी पति से परेशान गांव की महिला प्रधान, थाने पहुंचकर लगाया उत्पीड़न का आरोप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Sun, 17 Apr 2022 11:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कुंवरगांव (बदायूं)

सार

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में महिला ग्राम प्रधान ने रविवार शाम पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि आए दिन पति शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के एक गांव की महिला प्रधान ने अपने शराबी पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति रोज शराब पीकर पीटता है। प्रधान ने उत्पीड़न से तंग आकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ग्राम प्रधान ने रविवार शाम थाना पुलिस को तहरीर दी जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका पति आए दिन शराब के नशे में धुत होकर उससे मारपीट करता है। उसकी इस हरकत से परेशान होकर वह पिछले दिनों अपने मायके चली गईं थीं। रविवार को वह अपने पिता के साथ ससुराल आईं तो पति फिर झगड़ा करने लगा। उस समय भी है वह नशे में चूर था। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने की कोशिश की तो उसने उन लोगों के साथ अभद्रता कर दी।

महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि महिला प्रधान की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट गंभीर मामला है, कुंवरगांव पुलिस से जानकारी कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें