बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में महिला ग्राम प्रधान ने रविवार शाम पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि आए दिन पति शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करता है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बदायूं के एक गांव की महिला प्रधान ने अपने शराबी पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति रोज शराब पीकर पीटता है। प्रधान ने उत्पीड़न से तंग आकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है। महिला ग्राम प्रधान ने रविवार शाम थाना पुलिस को तहरीर दी जिसमें उन्होंने कहा है कि उनका पति आए दिन शराब के नशे में धुत होकर उससे मारपीट करता है। उसकी इस हरकत से परेशान होकर वह पिछले दिनों अपने मायके चली गईं थीं। रविवार को वह अपने पिता के साथ ससुराल आईं तो पति फिर झगड़ा करने लगा। उस समय भी है वह नशे में चूर था। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करने की कोशिश की तो उसने उन लोगों के साथ अभद्रता कर दी।
महिला ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा का कहना है कि महिला प्रधान की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। सीओ सिटी आलोक मिश्रा ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जनप्रतिनिधि के साथ मारपीट गंभीर मामला है, कुंवरगांव पुलिस से जानकारी कर दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।