मुजरिया-बिल्सी रोड से गंभीर हालत में शिक्षिका को एंबुलेंस से इलाज को लेत जाते हुए । संवाद
दहगवां। स्कूल जाते समय स्कूटी सवार शिक्षिका किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शिक्षिका को पहले बिल्सी सीएचसी ले जाया गया। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज फिर अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार की सुबह बिल्सी से प्राथमिक विद्यालय भीकमपुर, ब्लॉक अंबियापुर को जाते समय मुजरिया क्षेत्र के गांव रफीनगर से आगे बिल्सी मार्ग पर सहायक अध्यापिका बबीता की स्कूटी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। शिक्षिका स्कूटी समेत खाई में जा गिरी। आसपास के लोगों ने देखा तो एंबुलेंस को फोन किया।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल शिक्षिका को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी भिजवाया। दुर्घटना के समय पीछे आ रहे एक अन्य शिक्षक को घटनास्थल पर घायल शिक्षिका बबीता ने बताया कि वह बुलंदशहर के कस्बा शिकारपुर की रहने वाली है। बिल्सी के मोहल्ला नंबर-5 में एक किराये के मकान में रहती है।