फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पूर्व प्रधान की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में जरीफनगर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त सब्बल नुमा रॉड भी बरामद की है। घटना में मुख्य आरोपी कप्तान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

26 जून को थाना जरीफनगर के राव फार्म हाउस पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान के निवासी पूर्व प्रधान भूरे सिंह अपने गांव के साथी राकेश पुत्र मोहरपाल के साथ कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम के बाद दादरा होते हुए वह बाइक से गांव लौट रहे थे।
रियावेन संपर्क मार्ग पर बोलेरो से पहले उन्हें टक्कर मारी गई, बाद में लोहे की रॉड से हमला किया। इसमें भूरे सिंह की मौत हो गई थी। साथी राकेश को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। उधर, मृतक भूरे सिंह के पुत्र राजाबाबू ने कप्तान आदि पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी कप्तान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब इस मामले में कुंवरपाल पुत्र केहर सिंह निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली थाना सहसवान को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की सब्बलनुमा रॉड भी बरामद हो गई है। इधर, सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें