फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मूर्ति प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
राजाराम महिला इंटर कॉलेज में आयोजित मृर्ति प्रतियोगिता में विजेता प्रगतिभागी। स्रो कॉलेज
विज्ञापन
बदायूं। राजाराम महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनीता कुमारी के कुशल निर्देशन में मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने मिट्टी समेत विभिन्न सामग्री का प्रयोग कर भगवान श्रीगणेश, शिवलिंग, श्रीराधा-कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक मूर्तियां तैयार कीं।
विज्ञापन

मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता में सुंदर और कलात्मक मूर्तियां देखकर विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कक्षा चार की छात्रा शिखा साहू, पीहू साहू, ऋषि साहू, मिस्टी साहू, सौम्या, दिव्या भारद्वाज और संध्या ने विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां बनाईं। कक्षा पांच की छात्रा शगूफी, निहारिका कश्यप, दीपक्षी, विधि मौर्य और दिया ने भी कला का प्रदर्शन करते हुए सुंदर मूर्तियां तैयार कीं।
छात्राओं ने भगवान श्रीगणेश की प्रतिमाओं के साथ शिवलिंग और राधा-कृष्ण की मूर्तियों को आकर्षक रूप दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अनीता ने छात्राओं की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षिका अंजुम सहर, सुलेखा, नाजनीन बेगम, माणी पांडे, चित्रा कुमारी, संतोष यादव, रचना सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें