फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं नहीं छात्रों से कम : शिव कुमारी

विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेकनिक कॉलेज में छात्रों को जागरूक करतीं अपर जिला जज ​शिव कुमारी। स्रोत-प्रशासन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लैंगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा और किशोर न्याय, एवं वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में किया गया। शुभारंभ अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान अनुदेशक राजेश ने घरेलू हिंसा एवं दहेज उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी। अनुदेशक कला संकाय मनोज अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में विद्यालय में प्रवेश के दौरान महिला आरक्षित सीट रिक्त रह जाती है क्योंकि आरक्षित सीटों के सापेक्ष पर्याप्त आवेदन नहीं किए जाते हैं। समाज में प्रत्येक व्यक्ति को महिलाओं की तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव कुमारी ने कहा कि छात्राएं छात्रों से कम नहीं हैं। साथ ही कहा कि अपने आस-पास के परिवेश में अधिक से अधिक पौधरोपण करें। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में स्थापित लीगल एड क्लीनिक में अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए निःशुल्क विधिक सहायता के संदर्भ में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें