फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बाेर्ड परीक्षा में नकल पर त्रिस्तरीय टीम रखेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में अधिकारियों के अलावा मंडल और लखनऊ स्तर से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी। वहीं नकल के लिए पूर्व में बदनाम रहे केंद्रों पर जिला स्तरीय अधिकारी चौकसी रखेंगे।
विज्ञापन



24 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरु हो रहीं हैं। सभी केंद्रों पर परीक्षा को तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। घोषित केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध कराए जाने के सभी प्रधानाचार्य को निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षा में निगरानी के लिए मंडल और लखनऊ स्तर से अधिकारियों को ड्यूटी में लगाया गया है, जाे मंडल और प्रदेश स्तर के कंट्रोल रूम से जानकारी लेते रहेंगे।
विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। यहां से ही लखनऊ और बरेली के अधिकारी नजर रखेंगे। परीक्षाओं को नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें