फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजरतपुर थाने में महिला सिपाही को लगी गोली, बरेली रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हजरतपुर थाने में रविवार सुबह एक महिला सिपाही को गोली लग गई। घायल सिपाही को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक महिला सिपाही थाने में शस्त्रों की सफाई कर रही थी तभी धोखे से गोली चल गई।
विज्ञापन

वर्ष 2018 बैच की महिला कांस्टेबल सविता मौर्या (24) हजरतपुर थाने में तैनात हैं। वह मूलरूप से रायबरेली की रहने वाली हैं। हजरतपुर इंस्पेक्टर अजय कुमार चौधरी के मुताबिक रविवार सुबह थाने में शस्त्रों की सफाई का दिन था। थाने के सिपाही शस्त्रों की सफाई कर रहे थे। वहीं बैठकर कांस्टेबल सविता मौर्या भी पंप गन (12 बोर की गन) की सफाई कर रहीं थीं। तभी अचानक ट्रिगर दबने गोली चल गई। उससे निकले छर्रे सिपाही के पैर में घुटने से ऊपर जा लगे। इससे वह घायल हो गईं। थाने में अचानक गोली चलने से अफरातफरी का माहौल हो गया। सभी पुलिस कर्मी थाना परिसर में इकट्ठे हो गए। इसके बाद महिला कांस्टेबल को बरेली के सुभाष नगर में स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला सिपाही की हालत खतरे से बाहर है।
रविवार सुबह हजरतपुर थाने में शस्त्रों की साफ सफाई चल रही थी। इसी दौरान अचानक पंप गन से गोली चल गई। महिला सिपाही को पैर में छर्रे लगे हैं। उसे बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें