फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थियों ने किया हंगामा

Sat, 19 Sep 2015 09:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालय में गणित-विज्ञान शिक्षकों की नियुक्ति के लिए कई बार काउंसिलिंग हो चुकी है। कोर्ट के फैसले के बाद शासन के निर्देशानुसार काउंसिलिंग में कट ऑफ मेरिट पर ऊपरी स्थान पर रहे अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिले में 498 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को चयनित विकलांग, महिला अभ्यर्थियों को उनके मनचाहे एक स्कूल का विकल्प भरवाने को बुलाया गया था। तमाम संख्या में वो अभ्यर्थी भी डायट पहुंचे, जिन्होंने पहले, दूसरे, तीसरे या अन्य चरण में काउंसिलिंग कराई थी। अनारक्षित विज्ञान की मेरिट 68.84 और गणित की 68.83, ओबीसी विज्ञान 66.07 और गणित 64.39, एससी/एसटी विज्ञान 63.19 और गणित की 57.25 रही।
विज्ञापन

इन अभ्यर्थियों को जब यह पता चला कि अब यहां पर मेरिट में उच्च स्थान पर रहे अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें ही नियुक्ति पत्र जारी किए जा रहे हैं, तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। वह बोले, जिस वक्त उनकी काउंसिलिंग कराई गई थी, तब यह कह दिया गया था कि उनका सलेक्शन हो गया है। लिहाजा,उनके शैक्षिक अभिलेख भी जमा कर लिए गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उनके साथ धोखा किया गया है। यदि उन्हें पहले ही बता दिया गया होता कि यदि उनसे उच्च मेरिट का अभ्यर्थी आता है, तो उसका चयन किया जाएगा। तब वह दूसरे जिले में अपनी काउंसिलिंग कराते।
मनचाहे एक स्कूल का भरवाया विकल्प
बदायूं। चयनित महिला और विकलांग अभ्यर्थियों से मनचाहे एक स्कूल का विकल्प भरवाया गया। यहां बता दें कि पूर्व में तीन-तीन स्कूलों के विकल्प भरवाए जाते थे।
विज्ञापन

शिकायत है तो लिखकर दें
बदायूं। हंगामा और घेराव कर रहे अभ्यर्थियों को बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने यह बात कहकर शांत करने की कोशिश की थी कि शासनादेश के तहत उच्च मेरिट वालों का चयन किया गया है। बोले, यदि उन्हें किसी तरह की शिकायत है वह लिखकर दे दें। इस पर कई अभ्यर्थियों ने कहा कि अब लिखकर शिकायत देने से क्या होगा।
अब उनका कहीं नहीं होगा सलेक्शन
बदायूं। प्रदर्शन कर रहे कई अभ्यर्थियों ने कहा कि बदायूं डायट ने उनके साथ जो धोखा किया है उससे अब उनका किसी भी जिले में सेलेक्शन नहीं होगा। क्योंकि अब चयनित अभ्यर्थियों को स्कूल आंवटित किए जा रहे हैं। इस माौके पर बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने कहा कि यदि अभ्यर्थियों का यह कहना है कि उनके साथ धोखा किया गया है तो वह गलत कह रहे हैं। शासनादेश के तहत ही अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।
सोमवार-मंगलवार तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र
बदायूं। बीएसए कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गणित-विज्ञान शिक्षकों के चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार-मंगलवार तक डाक द्वारा नियुक्तिपत्र मिल जाएंगे। आज पूरे समय स्टाफ इसी में लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें