फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बगरैन में बुखार से छह साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बगरैन (बदायूं)। दातागंज-समरेर क्षेत्र में लोगों को अपनी चपेट में ले रहा बुखार अब इस इलाके में भी फैलने लगा है। इसकी चपेट में आने से गुरुवार को एक बालक की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत बगरैन के होली चौक मोहल्ला निवासी जुनैद (6) पुत्र गुफरान को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वाले लगातार उसका इलाज करा रहे थे लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। परिजन गुरुवार उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे बालक के परिवार में कोहराम मच गया। इधर, ग्रामीणों की माने तो गांव में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित हैं। कोई स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर दवा ले रहा है तो कोई इलाके में धूनी जमाए बैठे झोलाछापों के सहारे है। ग्राम पेपल, गरगईया में भी कई लोग बीमार पड़े हैं।
विज्ञापन

लखनपुर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
-गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की एक टीम लखनपुर गांव पहुंची। टीम ने दर्जनों लोगों का स्वास्थ्य चेकअप किया। उनके ब्लड सेंपल लिए और उन्हें दवा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें